By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 07 Jun 2018 08:38 PM (IST)
मुंबई: टीवी अभिनेत्री आश्का गोरडिया 'बिग बॉस 6' में नज़र आई थीं और उस दौरान ऐसा दिखाया गया था कि वो लेस्बियन है. अब करीब 6 साल बाद आश्का ने उस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. इस टीवी एक्ट्रसे ने कह है कि शो में उनकी सेक्सुअलिटी को गलत तरीके से पेश किया गया, जिस कारण उन्हें अपने माता-पिता के सामने शर्मिदगी महसूस हुई. जी टीवी के शो 'जज्बात संगीन से नमकीन तक' में आश्का और अभिनेत्री जूही परमार ने मनोरंजन जगत में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की.
आशका ने कहा, "मेरी सेक्सुअलिटी को गलत तरीके से पेश किया गया. एडिटिंग (दृश्यों में काट-छांट) के जरिए जानबूझकर इस रियलिटी शो (बिग बॉस) में मुझे लेस्बियन (समलैंगिक) दिखाया गया और यह मेरे लिए और मेरे माता-पिता के लिए बहुत शर्मिदगी भरा था. मैं अपनी साथी प्रतिभागी को बाम लगा रही थी, क्योंकि उसे एलर्जी हो गई थी."

अभिनेत्री ने कहा कि वह कंबल के अंदर से उन्हें इसलिए बाम लगा रही थी, ताकि नेशनल टेलीविजन पर उनकी साथी प्रतिभागी असहज नहीं महसूस करें और उन लोगों ने इसे एकदम गलत तरीके से दर्शा दिया. उन लोगों ने ऐसे दिखाया, मानो कुछ और चल रहा है.
आश्का ने कहा कि हालांकि शो के मेजबान, दोस्तों और पूरी मीडिया बिरादरी ने उनका साथ दिया और उन्हें इस स्थिति से निकालने की पूरी कोशिश की. अभिनेत्री ने कहा कि वह इस अवसर का इस्तेमाल दुनिया को यह बताने के लिए करना चाहती हैं कि वह एक बेहद खूबसूरत शख्स के साथ शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.
The boatman smiling thru my glares
A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on
जूही ने भी शो में ऐसे ही अपने एक अनुभव को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति सचिन के साथ कपल्स पर आधारित एक रियलिटी शो में जब हिस्सा लिया था तो संपादित दृश्यों को पूरी तरह से हैरतअंगेज तरीके से दिखाया गया, जिससे वास्तव में जो हो रहा था, उसका पूरा मतलब ही बदल गया.
उन्होंने कहा कि शो में उनकी छवि को नकारात्मक रूप में पेश किया गया, जबकि सचिन को 'बेचारा' दिखाया गया. जब उन्हें इसका पता चला तो उन्हें बहुत हैरानी हुई.
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात
'बहुत मुश्किल था..' सर्जरी के बाद दर्द से तड़पीं दीपिका कक्कड़, फैंस की वजह से आंखों में आए आंसू
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज
बच्चों की सुरक्षा पर 'तुलसी' की मजबूत पहल, स्मृति ईरानी ने समझाई 'गुड टच-बैड टच' की अहमियत
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट